शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा गुजरात प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया --


       

दिलीप सिंह जी मानसिंह जी बाघेला 

ठिकाना - देवदर, बनासकाठा 











 


श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना गुजरात के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त ...


श्री दिलीप सिंह जी मानसिंह जी बाघेला गुजरात में बनासकाठा क्षेत्र में देवदर ठिकाने से हैं।
सदैव सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले श्री दिलीप सिंह जी बनासकाठा क्षेत्र में ही नहीं,  संपूर्ण गुजरात राज्य में क्षत्रिय समाज के आगेवान मुखिया के रूप में जाने जाते हैं ...
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संगठन में आपके जुड़ने से राष्ट्रीय करणी सेना संगठन को मजबूती मिलेगी और इसका लाभ क्षत्रिय समाज, राजपूत समुदाय को मिलेगा।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुखदेव सिंह जी गोगामेड़ी ने करणी सेना के गुजरात प्रदेश प्रमुख एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राज शेखावत जी की अनुशंसा पर, अभी हाल ही में 5 और 6 फरवरी को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह जी गोगामेड़ी के गुजरात के कच्छ एवं सौराष्ट्र क्षेत्र के दौरे के दौरान उक्त नियुक्ति दी है।

असली नकली के खेल में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने रजिस्ट्रेशन नंबर और मोनोग्राम जारी किया।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जारी किए अपने रजिस्ट्रेशन (पंजीकृत) नं और मोनोग्राम जारी -


जैसा कि, बार बार सोसिअल मीडिया पर यह गलतफहमी रहती है, कि- कौन सा संगठन असली है ? और कौन सा संगठन नकली है ??

अब इस बहस का अंत करते हुए, सोसिअल मीडिया पर उन चंद लोगों की चुनौती का खात्मा करते हुए ...

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य संस्थापक  सुखदेव सिंह जी गोगामेड़ी,

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना से गुजरात प्रदेश प्रमुख एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज शेखावत जी ने,

आज सोसिअल मीडिया पर पुनः अपने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का रजिस्ट्रीकृत पंजीकरण नंबर,
एवं अपने राष्ट्रीय मुख्यालय का पंजीकृत पत्ता, संपर्क सूत्र और संगठन का मोनोग्राम निशान जारी कर दिया है।

और इसे अपनी सोसिअल मीडिया टीम द्वारा संगठन से जुड़े सोसिअल पेज और फेसबुक एवं व्हाटस एप ग्रुपों के पदाधिकारियों एवं करणी सैनिकों के नाम जारी सूचना संदेश के साथ वाइरल करते हुए प्रेषित किया जा रहा है ....

जैसा कि विदित है कि, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संगठन भारत के 19 राज्यों में विस्तृत देश का सबसे विशाल सामाजिक संगठन है,

और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य संस्थापक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी है।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह जी गोगामेड़ी के नेतृत्व में ही पद्मावती फिल्म विरोधी आंदोलन, साँवराद आंदोलन, राजपूत आरक्षण आंदोलन, सवर्ण आरक्षण आंदोलन और एट्रोसिटी संशोधन एक्ट में निर्दोष नागरिकों की गिरफ्तारी किए जाने वाले प्रावधान का विरोध करते हुए, उक्त सभी मुद्दों पर देश भर में विशाल सामाजिक आंदोलन लड़ा गया।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना देश का सबसे विशाल और तेजी से बढता सामाजिक संगठन तो है ही,
पर साथ ही स्थानीय स्तर और प्रमुख प्रमुख सामाजिक मुद्दों पर यही संगठन सर्वाधिक सक्रियता निभाता रहा है।

जबकि सोसिअल मीडिया पर कुछ लोग यह भ्रम फैलाते रहते हैं, जिससे असली नकली संगठन बीच भ्रम फैलता है,

जबकि उन लोगों द्वारा अपने संगठन के रजिस्ट्रीकृत पंजीकरण नंबर को कभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया, आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संगठन द्वारा इस बहस का अंत कर दिया गया।


01. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का अधिकृत मोनोग्राम

02. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के लेटरपैड का नमूना और पंजीकृत मुख्यालय हेडक्वार्टर का पत्ता 

03. श्री करणी सेना का अधिकृत निशान (चिन्ह) मोनोग्राम ...

04. श्री करणी सेना रिजनल (क्षेत्रीय) कार्यालय का एड्स एवं लेटरपैड का सेंपल (नमूना) ...

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा गुजरात प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया --

        दिलीप सिंह जी मानसिंह जी बाघेला  ठिकाना - देवदर, बनासकाठा    श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना गुजरात...